फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To avoid income tax, businessmen should get audited by 30th September.

Moradabad News: आयकर से बचने के लिए व्यवसायी 30 सितंबर तक ऑडिट करा लें

Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
To avoid income tax, businessmen should get audited by 30th September.
मुरादाबाद। एक करोड़ या उससे अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायियों को 30 सितंबर तक अपना ऑडिट चार्टर्ड अकाउंटेंट से करवाना होगा। वरना आयकर विभाग पेनाल्टी लगा सकता है।
विज्ञापन

आयकर एवं जीएसटी के अधिवक्ता गौरव गुप्ता का मानना है कि ऑडिट नहीं कराने पर आयकर विभाग बिक्री का आधा प्रतिशत या डेढ़ लाख तक व्यापारी पर पेनाल्टी लगा सकता है। पेनाल्टी से बचने के लिए व्यापारियों को प्रत्येक दशा में 30 सितंबर 2024 से पहले अपना ऑडिट चार्टर्ड अकाउंटेंट से करवाना होगा। यदि किसी व्यापारी की बिक्री एक करोड़ से लेकर दो करोड़ तक है। वह आयकर विभाग द्वारा निर्धारित दर से अधिक लाभ प्रदर्शित करता है, ऐसे व्यापारियों को ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन व्यापारियों को 30 सितंबर 2024 तक ऑडिट कराना है। उनको अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को कारोबार की खरीद, बिक्री, खर्च, लोन, संपत्ति, पूंजी, लेनदार, देनदार, रोकड़, टीडीएस, टीसीएस आदि सभी का विवरण देना होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट अपनी ऑडिट रिपोर्ट में उनको दर्ज करेगा। यदि ऑडिट रिपोर्ट में गलत विवरण दर्ज किया जाता है तो विभाग ऐसे व्यापारियों पर भारी पेनाल्टी लगाता है। ऑडिट में अपनी लेखा पुस्तकों में सही विवरण दर्ज करना चाहिए। ऑडिट रिपोर्ट ऑनलाइन आयकर विभाग की साइट पर चार्टर्ड अकाउंटेंट अपलोड करते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियाें को उम्मीद, बढ़ेगी तारीख
- व्यापारियों को उम्मीद है कि ऑडिट की अंतिम तिथि 30 सितंबर से आगे बढ़ाई जा सकती है लेकिन ऑडिट की अंतिम तिथि बढ़ने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जिन व्यापारियों का ऑडिट होना है। उनका आयकर रिटर्न 31 अक्तूबर तक तक भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed