फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TMU student committed suicide after getting fed up with his girlfriend

डाटा केबल को बनाया था फंदा: प्रेमिका से तंग आकर छात्र ने दी थी जान, पिता ने लड़की के खिलाफ कराई एफआईआर

Thu, 05 Dec 2024 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Dec 2024 10:33 PM IST
सार

पिता का आरोप है कि अतुल के क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसकी दोस्ती थी। वह उसे लगातार परेशान कर रही थी। उससे परेशान होकर ही अतुल ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
TMU student committed suicide after getting fed up with his girlfriend
अतुल तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएमयू के हॉस्टल में फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने वाले छात्र अतुल तिवारी के पिता स्वतंत्र तिवारी ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अतुल को उसकी प्रेमिका परेशान कर रही थी, जिस वजह से उसने जान दे दी। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वाराणसी के कमलानगर पांडेयपुर निवासी स्वतंत्र तिवारी ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में कहा है कि उनका बेटा अतुल तिवारी (20) टीएमयू में बैचलर इन मेडिकल रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएमआरआईटी) प्रथम वर्ष का छात्र था। वह टीएमयू कैंपस में ही हॉस्टल के दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 210 बी में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अतुल ने अपने कमरे में डाटा केबल को फंदा बनाकर पंखे से लटक आत्महत्या कर ली थी। अतुल तिवारी के सहपाठी अमलजेंस, आदित्य सिंह और अनुराग शुक्ला कमरे पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हो पाई। 

विज्ञापन

पिता का आरोप है कि अतुल के क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसकी दोस्ती थी। वह उसे लगातार परेशान कर रही थी। उससे परेशान होकर ही अतुल ने आत्महत्या की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

लड़की मैनपुरी की रहने वाली है और टीएमयू में रहकर पढ़ाई कर रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed