फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Student beaten up after stopping TMU bus, fired from a pistol, police searching for three accused

Moradabad Video: टीएमयू की बस रोककर छात्र को जमकर पीटा, तमंचे से किया फायर, पुलिस को तीन की तलाश

Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
सार

अगवानपुर तिराहे पर टीएमयू की बस रोककर बीएससी छात्र से छह युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Student beaten up after stopping TMU bus, fired from a pistol, police searching for three accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अगवानपुर तिराहे पर युवकों ने टीएमयू की बस को रोक लिया। बस से एक छात्र को उतारकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर तीन नामजद युवकों और तीन अज्ञात खिलाफ केस कर लिया गया है। छजलैट के शेखूपुरा इंतजाम अली खां निवासी पारस चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टीएमयू में बीएससी का छात्र है।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर टीएमयू में पढ़ने वाले नवनीत यादव, तुषार विश्नोई और दिव्यांशु से कहासुनी हो गई थी। जहां कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला निपटा दिया था। छात्र उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शाम को जब टीएमयू की बस में सवार होकर पारस चौधरी घर जा रहा था।
विज्ञापन


तीन छात्रों ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ अगवानपुर तिराहे पर बस के आगे बाइक लाकर रोक दिया और पारस चौधरी को नीचे उतार कर उसकी पिटाई लगा दी। उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर छात्र फरार हो गए। बस चालक घायल छात्र को लेकर टीएमयू आ गया। पुलिस ने तीन छात्रों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल छात्र का इलाज किया जा रहा है।

ग्रामीण की हत्या के लिए दी साढ़े चार लाख की सुपारी
 कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर निवासी चांद बाबू ने महिला समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि महिला परवीन और उसके परिवार के लोगों ने साढ़े चार लाख रुपये में उसकी हत्या सुपारी दी है। चांद बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परवीन पत्नी अफसर का बेटा अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। इस मामले में वह पैरवी कर रहा है।

जिस कारण परवीन के बेटे की जमानत अर्जी निरस्त हो गई है। इसी रंजिश में परवीन, उसके पति अफसर, देवर अख्तर, जेठ रईस, राशिद उससे रंजिश रखते हैं। उसे पता चला है कि आरोपियों ने बुधबाजार पुलिस चौकी के सामने रहने वाले कासिम नाम के व्यक्ति को उसकी हत्या की सुपारी साढ़े चार लाख रुपये में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed