फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Till now neither the cleaning of canals has been completed nor water has come.

Moradabad News: अभी तक न नहरों की सफाई पूरी हुई, न पानी आया

Thu, 27 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Till now neither the cleaning of canals has been completed nor water has come.
कांठ में बिना पानी सूखी पड़ी नहर। संवाद
कांठ। क्षेत्र की नहरों की अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। इसे लेकर किसानों में सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। किसानों और संगठनों ने जल्द से जल्द नहरों में पानी की आपूर्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र में महमूदपुर और उमरी कलां रजवाह हैं। जिनके जरिए किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इस समय गन्ने का सीजन चल रहा है, किसान अपने खेतों को खाली कर गेहूं की बुआई की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें पानी की आवश्यकता है। नियमानुसार नहरों की साफ-सफाई होने के बाद 15 नवंबर तक पानी की आपूर्ति हो जानी चाहिए थी, लेकिन इन दोनों नहरों में पानी आपूर्ति छोड़िए, अभी तक साफ-सफाई का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। नहरों में पानी होने से किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण उनकी गेहूं की बुआई का कार्य पिछड़ रहा है।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, भाकियू टिकैत युवा के जिला उपाध्यक्ष हैप्पी विश्नोई, किसान दीपक चौहान, राजपाल सिंह, कृष्णावतार सिंह, हिमांशु कुमार, कामिल, शमीम अहमद, मोहम्मद वाजिद, जितेंद्र शर्मा, मोहम्मद अली आदि ने नहरों में पानी न होने पर नाराजगी जताई है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहरों में पानी नहीं आया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed