फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ticket booking closed for four hours, services will remain closed from 11:45 am to 4:15 pm on April 12

Railway News: साढ़े चार घंटे नहीं होगी टिकट की बुकिंग, 12 अप्रैल को 11:45 से 4:15 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगीं

Thu, 11 Apr 2024 12:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

रेलवे डेटाबेस बढ़ाने के लिए 12 अप्रैल को टिकट बुकिंग सेवा साढ़े चार घंटे बंद रखेगा। इस दौरान ऑनलाइन व काउंटर टिकट बुकिंग, पूछताछ, चार्ट, हेल्पलाइन 139, टिकट निरस्तीकरण नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन
Ticket booking closed for four hours, services will remain closed from 11:45 am to 4:15 pm on April 12
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे अपने पीआरएस में डेटाबेस बढ़ाने के लिए लिए टिकट बुकिंग सेवा को साढ़े चार घंटे बंद रखेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल की रात 11:45 बजे से सुबह 4:15 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी। इस अवधि में ऑनलाइन व काउंटर टिकट बुकिंग, पूछताछ, चार्ट, हेल्पलाइन 139, टिकट निरस्तीकरण नहीं हो सकेगा। उन्होंने अपील की है कि यात्री अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। 

विज्ञापन

आज 40 मिनट रोकी जाएगी राजधानी एक्स

रेल मंडल के मुरादाबाद-बरेली परसा खेड़ा स्टेशन के यार्ड में कार्य किया जाएगा। इसके कारण रेलवे ने दोपहर 12:10 बजे से 3:40 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली (20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रास्ते में 40 मिनट रोकी जाएगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं होगी।

विज्ञापन

 

ट्रेनों में भीड़, अपनी ही सीट पाने को परेशान यात्री
ईद से एक दिन पहले लोग अपने घर पहुंचने के लिए निकले। इसके कारण ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई। अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस की एसी बोगियों में भी अनारक्षित कोच जैसी स्थिति रही।

कई यात्रियों को अपनी आरक्षित सीट पाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई ट्रेनों की स्लीपर बोगियों में इतनी भीड़ थी कि टीटीई स्टाफ भी चेकिंग नहीं कर सके। यात्रियों को जब सीट नहीं मिली तो उन्होंने एक्स पर डीआरएम को टैग कर पोस्ट किया।

इसके बाद टीटीई स्टाफ ने ट्रेन की बोगी में पहुंचकर यात्रियों को सीट दिलाई। जनसेवा एक्सप्रेस एक्सप्रेस बुधवार शाम 4:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो उसमें बेतहाशा भीड़ थी। लोगों की सीट नहीं मिली तो वह बोगियों के टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर दिखे।

ट्रेन में पहले से इतने यात्री थे कि मुरादाबाद से लोगों को चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर दिन औसतन 11 हजार टिकट बिकते हैं। ईद के कारण अनारक्षित टिकटों की बिक्री में उछाल आया। दो दिन में 30 हजार से ज्यादा अनारक्षित टिकट बिक गए।

 

 

चार घंटे 42 मिनट लेट रही जनसाधारण एक्सप्रेस
मंगलवार को (14604) अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर चार घंटे 42 मिनट लेट पहुंची। इस ट्रेन में सभी बोगियां अनारक्षित हैं। इसलिए ज्यादा यात्री इस ट्रेन के इंतजार में मुरादाबाद स्टेशन पर बैठे थे।

इसी तरह (04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे 12 मिनट व (13151) कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे 22 मिनट लेट पहुंची। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ईद के कारण चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed