{"_id":"6019c5858ebc3e20a330b664","slug":"three-years-old-child-murdered-in-moradabad-city-news-mbd378235252","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में मासूम की हत्या, परिवार वाले ढूंढते रहे किसी ने चुपचाप फेंक की दी मासूम की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में मासूम की हत्या, परिवार वाले ढूंढते रहे किसी ने चुपचाप फेंक की दी मासूम की लाश
Wed, 03 Feb 2021 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर में मंगलवार रात मासूम मिलन की हत्या के मामले में पुलिस और फोरेंसिक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। पता चला कि बच्चे की लाश जिस जगह मिली, वहां परिजन और ग्रामीण तीन बार तलाश कर चुके थे। पुलिस के आने पर लोग दोबारा वहां पहुंचे तो बच्चे का शव पड़ा मिला हुआ था। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस की जांच बच्चे के घर के इर्द गिर्द की घूम रही है।
शरीफ नगर निवासी संजीव कश्यप का तीन साल का बेटा मिलन उस वक्त गायब हो गया था जब वह बच्चों के साथ खेलने के लिए गया था। रात के समय बच्चे की लाश मिली तो हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि जिस जगह बच्चे की तलाश मिली है वहां पहले भी बच्चे की तलाश की गई थी। उस वक्त वहां कुछ नहीं था। दोबारा गए तो वहां बच्चे की लाश मिली। इसके अलावा बच्चे के चप्पल भी कुछ ही दूरी पर पड़े मिले हैं।
मस्जिद और मंदिर से भी कराया गया एलान
तीन साल का मिलन काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता संजीव कश्यप और मां भावना ने उसकी तलाश शुरू की थी। अन्य परिजन और ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में जुट गए थे। गांव से लेकर जंगल तक बच्चे की तलाश की गई। इसके बाद मस्जिद और मंदिर से भी एलान कराया गया था कि तीन साल का एक बच्चा गायब है। अगर बच्चा किसी को मिले तो उसे उसके घर पहुंचा दें। या फिर बच्चे के बारे में उसके परिजनों को सूचना दें। इस मासूम की हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। अन्य बच्चे भी घबरा गए हैं।
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
मुरादाबाद। मासूम की हत्या के मामले में ठाकुरद्वारा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। जिसमें पिता संजीव ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसका बेटा गायब हो गया था। संजीव ने बताया कि पत्नी ने फोन कर बच्चे के बारे में जानकारी दी है।