फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three year old niece was thrown from two floors, took dreadful step take revenge sister in law

बेरहम चाची: तीन साल की भतीजी को दो मंजिले से फेंका, जेठानी से बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Mon, 14 Aug 2023 05:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 05:32 AM IST
सार

भतीजी को दो मंजिल से फेंकने वाली आरोपी चाची को नागफनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Three year old niece was thrown from two floors, took dreadful step take revenge sister in law
मुरादाबाद में इसी खिड़की से मासूम को नीचे फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला दांग में कुएं वाला मैदान में पास एक तीन साल के मासूम को उसकी चाची ने दोमंजिले मकान की खिड़की से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे के सिर में फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। नागफनी पुलिस ने रविवार को आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दांग कुएं वाला मैदान स्थित एक दोमंजिले मकान में टेंट का काम करने वाले शानू का परिवार प्रथम तल पर और उसका छोटा भाई नाजिम भूतल पर परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह आठ बजे शानू का तीन साल का बेटा समद खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी समय उसकी चाची रहमत जहां प्रथम तल पर पहुंची। उसने अपनी जेठानी का ध्यान बंटाते हुए तीन साल के समद को खिड़की से नीचे फेंक दिया। आसपास के लोग बच्चे को गिरते हुए देखकर दौड़ पड़े। परिवार के लोग भी मौके पर पह्ंचे। मासूम खून से लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सिर में फ्रैक्चर हो गया था। पिता घायल बेटे को लेकर डिप्टीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में पहुचा तो डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। पिता अपने घायल बेटे को काॅसमाॅस स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्चे की मां शबीना ने बताया कि उसकी देवरानी रहमतजहां ने बच्चे का पैर पकड़कर बेरहमी से नीचे फेंका था। बच्चे को वह मौत के घाट उतारना चाहती थी।

बच्चे समद की हालत अभी नाजुक बनी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी देश दीपक और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायल बच्चे की मां शबीना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 308 के तहत उसकी देवरानी रहमत जहां के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ से बाद आरोपी महिला को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

जेठानी से बदला लेने के लिए मामूम को फेंका

गिरफ्तार रहमत जहां ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसका अपने पति नाजिम से विवाद चल रहा था। इस बीच उसके जेठ शानू और जेठानी शबीना दोनों उसके पति का पक्ष लेते थे। इसी कारण वह तनाव में रहती थी। उसकी एक बेटी है लेकिन बेटा नहीं था। जेठानी का एक बेटा भी था। इसी कारण उससे जेठानी से अंदर ही अंदर जलन होती थी। वह चाहती थी कि जेठानी का बेटा भी न रहे। सबक सिखाने के लिए उसने समद को नीचे फेंक दिया।

ध्यान बंटाने के लिए खाना मांगा था

गिरफ्तार महिला रहमत जहां पुलिस के सामने टूट गई। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए वह भूतल से प्रथम तल स्थित जेठानी के कमरे में गई। उस समय जेठानी कुछ काम कर रही थी। ध्यान बंटाने के लिए उसने अपनी जेठानी से कहा कि उसे भूख लगी है। कुछ खाना दे दे। जेठानी उठकर खाना निकालने के लिए गई। इस बीच उसने बेटे को खिड़की से फेंक दिया। शोर मचने पर वह भागकर अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed