फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three year old child died of dengue and girl student died of fever In Moradabad

जानलेवा बीमारी: मुरादाबाद में डेंगू से तीन साल के बच्चे और बुखार से छात्रा की मौत, 22 दिन में नौ की चली गई जान

Sat, 09 Sep 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले में बुखार और डेंगू से लगातार मौतें हो रही हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लंबी लाइन लग रही हैं। स्वास्थ्य विभाग गांवों में अभी तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Three year old child died of dengue and girl student died of fever In Moradabad
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बुखार और डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। अगवानपुर में तीन वर्षीय बालक मोहम्मद जैन की डेंगू से जान चली गई। कुंदरकी के आजमपुर में कक्षा 12 की छात्रा खुशी की बुखार से जान चली गई। बुखार पीड़ितों की जांच में अगवानपुर में ही दो केस डेंगू पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


मृतक बच्चे मोहम्मद जैन को पिछले हफ्ते शुक्रवार से बुखार था। स्थानीय डॉक्टर ने छह दिन उसे भर्ती रखा लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। आठ सितंबर की सुबह ही बच्चे को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान दोपहर एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्चे को डेंगू हुआ था, जो कि अब रिकवरी में था लेकिन जान नहीं बच सकी। बच्चे की प्लेटलेट्स भी मात्र 28 हजार रह गई थीं। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी मोहम्मद जैन के पिता फरमूद सऊदी अरब में प्लंबर का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के मामा सरताज ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जैन को उल्टी होने लगी। डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर कांठ रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्चे को उल्टी होने के बाद उसकी मौत हो गई।

जबकि कुंदरकी निवासी अनेक सिंह की बेटी खुशी को चार दिन से पहले बुखार आया था। गांव में ही डाॅक्टर से दवाई ली लेकिन आराम नहीं हुआ। छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खुशी अपने भाइयों की इकलौती बहन थी।

Trending Videos

एक महीने में अगवानपुर में 18 कैंप फिर भी मौतें रोकने में नाकाम विभाग

अगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग एक माह में 18 कैंप कर चुका है। इसके बावजूद मौतों को रोकने में विभाग की टीम नाकाम है। इसका कारण यह है कि जब क्षेत्र में मौतों का सिलसिला शुरू हुआ, तब टीम जांच व फॉगिंग के लिए पहुंची। तब तक बुखार कई लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका था। इन लोगों में से ही बाद में नौ की मौत हो गई।

मरने वालों में तीन डेंगू व बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार को भी अगवानपुर के जिस बच्चे की डेंगू से अस्पताल में मौत हुई है, विभागीय अधिकारियों को इसके विषय में जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोई डेंगू का केस नहीं मिला है। जबकि अगवानपुर में ही दो लोगों में इसकी पुष्टि हुई है।

यह स्थिति तब है जब शुक्रवार दोपहर को सीएमओ ने अगवानपुर का दौरा किया है। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल भी मौजूद थे। अधिकारी बृहस्पतिवार को हुई छह वर्षीय बच्ची अफसानूर और 35 वर्षीय राजीव की बुखार से मौत की खबर के बाद पहुंचे थे।

उन्होंने दोनों मृतकों के परिवारों से वार्ता कर मौत का कारण समझा। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट एकत्र कराईं। सीएमओ ने स्थानीय लोगों को घर के आसपास से गंदगी को हटाने, एंटी लार्वा छिड़काव में सहयोग देने की अपील की। डॉक्टरों को कस्बे में लगातार जांच शिविर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

हमने बीजना, अगवानपुर व ठाकुरद्वारा में सबसे ज्यादा जांच शिविर लगाए हैं। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे डेंगू न फैले। गांवों में भ्रमण के दौरान जो मरीज गंभीर लगते हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।  - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed