{"_id":"6aa9ad474690f256c20c4467","slug":"three-special-trains-to-purvanchal-and-bengal-will-run-via-moradabad-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-993673-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्वांचल, बंगाल के लिए मुरादाबाद से होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्वांचल, बंगाल के लिए मुरादाबाद से होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में वातानुकूलित, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।
योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन (04312) 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में (04311) कोलकाता से 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रात 3:17 बजे पहुंचेगी और 3:25 बजे रवाना होगी। वापसी में 18:40 बजे पहुंचकर 18:50 बजे रवाना होगी। अमृतसर-कोलकाता विशेष ट्रेन (04624) सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में (04623) कोलकाता से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। कोलकाता जाते समय ट्रेन मुरादाबाद में सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। वापसी में 11 बजे पहुंचकर 11:10 बजे चलेगी। इसके कुल आठ फेरे निर्धारित हैं।
वहीं, अमृतसर-बरौनी विशेष ट्रेन (04668) चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में (04667) बरौनी से छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। सीनियर डीसीएम महेश पांडे ने बताया कि मुरादाबाद यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे आएगी और 5:35 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं में कुल नौ-नौ फेरे निर्धारित किए गए हैं।