फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three smuggalar arrested with intoxicated injection

नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली दवाइयां और इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
three smuggalar arrested with intoxicated injection
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और इंजेक्शन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दवाइयां और इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि मझोला थाने की पुलिस शनिवार सुबह गांगन वाली मैनाठेर की पुलिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक आते दिखाए दिए। उनके पास दवाइयाें के डिब्बे थे। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। डिब्बों को चेक किया गया तो उनमें नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और इंजेक्शन थे। पुलिस ने आरोपियों से प्रॉक्सीवेल के 240 कैप्सूल, बपाइन के 24 और एविल के 25 इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमन निवासी चाऊ की बस्ती थाना मझोला, करन निवासी सीतापुरी थाना कटधर और निहाल निवासी गायत्री नगर बताए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाएं लेकर आते हैं और यहां नशा करने वाले युवकों को बेचते हैं। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शनिवार दोपहर बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed