फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three people died in road accident

भोजपुर हादसे में मरने वालों की तादाद तीन हुई

Fri, 13 Nov 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
छोटी दीवाली की रात भोजपुर थानाक्षेत्र में काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ढेला नदी के नजदीक खतरनाक मोड़ पर हुए हादसे में मरने वालों की तादाद तीन हो गई है। रानीखेत के दंपति ने मंगलवार रात मौके पर ही दम तोड़ दिया था। रामनगर के एक पार्षद के भाई व पूर्व फुटबाल खिलाड़ी की गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



रामनगर लखनपुर निवासी सभासद संजय रावत के भाई व पूर्व फुटबाल खिलाड़ी उमेश रावत (38) फरीदाबाद में रेलवे पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में नौकरी करते थे। जबकि उनके मौसा दिनेश तड़ागी(50) निवासी सियालीखेत थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा गुड़गांव मारूति विहार चक्करपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन



दिनेश अपनी पत्नी आशा तड़ागी और बेटे अक्षित व बेटी मोलिना तड़ागी के साथ मारूति विहार में ही रहते थे। मंगलवार की रात दिनेश पत्नी और बच्चों के साथ स्विफ्ट कार से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। उनके साथ रास्ते से उमेश रावत भी सवार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार की देर रात उनकी कार को भोजपुर थाना क्षेत्र में ढेला नदी के मोड़ पर एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलटकर खाई में गिर गए थे। दिनेश और उनकी पत्नी राधा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उमेश, अक्षित मोलिना गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


पुलिस ने घायलों को कॉसमॉस में भर्ती कराया था। गुरुवार सुबह उमेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल बहन भाई को दिल्ली भेज दिया गया है। भोजपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



मोबाइल, नकदी व जेवर गायब
मुरादाबाद (ब्यूरो)। ये वाकया शर्मसार करने वाला है। भोेजपुर हादसे में मारे गए कार सवार लोगों के मोबाइल, जेवर और कैश गायब है। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों और मृतकों के शरीर से जेवर उतार लिए। उनके पर्स से रुपये निकाले और मोबाइल फोन तक ले गए। मंगलवार रात काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर आस पड़ोस के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई थी। इसके बाद ही किसी ने कार सवार लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिए थे। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उमेश रावत के परिजनों ने बताया कि किसी ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed