{"_id":"6a077d816cf31dc62a0c2e62","slug":"three-overloaded-dumpers-seized-one-dumper-challaned-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-106711-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ओवरलोड तीन डंपर सीज, एक डंपर का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ओवरलोड तीन डंपर सीज, एक डंपर का चालान
Sat, 16 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 16 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह खनन अधिकारी ने बजरफुट से ओवरलोड चार डंपरों को पकड़ लिया जिनमें तीन डंपरों को कुंदरकी थाने में लाकर पुलिस हवाले कर दिया जिनको बाद में सीज कर दिया गया है जबकि एक डंपर का ऑनलाइन चालान काटा गया। खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अवैध तरीके से बजरपुट लोडकर मुरादाबाद से बिलारी की दिशा में डंपर जा रहे हैं, इस दौरान डंपरों को पकड़ लिए गए जब जांच की तो पता चला कि तीन डंपरों की रॉयल्टी जमा नहीं है और वह ओवरलोड भी थे जिसको पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि एक डंपर का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
