फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three officers found absent during inspection, salaries of 18 employees stopped

Moradabad:ड्यूटी से गायब मिल तीन अधिकारी, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका, विकास भवन का हाल

Wed, 07 Feb 2024 04:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Three officers found absent during inspection, salaries of 18 employees stopped
दफ्तरों का निरीक्षण करते सीडीओ मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला

मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन अधिकारी व 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विज्ञापन


सीडीओ के निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, परियोजना अधिकारी नेडा सुनील कुमार सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एम सिंह अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा जिला विकास कार्यालय में जिला सोशल कोऑर्डिनेटर राखी माथुर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के आशुलिपिक सुबोध कुमार ड्यूटी से गायब मिले। 
विज्ञापन


इसके अलावा कनिष्ठ सहायक कामिनी सिंह, पंचायत राज विभाग के कनिष्ठ सहायक सोहेल, पत्रवाहक यादवेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिपिक अर्पित कुमार, इसरार हसन इलाही, कनिष्ठ सहायक सुहैल अनवर व अनस मलिक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग की अतिया परवीन, प्रोवेशन में फरहानाज, शिवांगी, संरक्षक अधित, सौंदर्या, डिंपल, राजकुमार, अवधेश, समाज कल्याण (विकास) विभाग में सारिका अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित मिले अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सक्षम अधिकारी को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed