फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three linemen sacked Moradabad.. JE suspended, thieves openly took away transformer with crane

UP: मुरादाबाद में तीन लाइनमैन बर्खास्त.. जेई निलंबित, दस लाख के ट्रांसफार्मर को सरेआम क्रेन से उठा ले गए चोर

Sun, 23 Feb 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 01:24 AM IST
सार

सिविल लाइंस में सीओ ऑफिस के सामने से 10 लाख रुपये का ट्रांसफार्मर चोरी होने के मामले में विद्युत निगम ने लापरवाही के चलते तीन लाइनमैन बर्खास्त कर दिए हैं। जेई वीरेंद्र कुमार को निलंबित किया जा चुका है। एसडीओ की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Three linemen sacked Moradabad.. JE suspended, thieves openly took away transformer with crane
ट्रांसफार्मर चोरी मामले में पुलिस कर रही जांच

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस में सीओ के दफ्तर के सामने से ट्रांसफार्मर गायब होने के मामले में विद्युत निगम ने तीन लाइनमैन बर्खास्त कर दिए हैं। पेट्रोलिंग में लापरवाही के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं 10 लाख रुपये की लागत के ट्रांसफार्मर का अब तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन


जेई वीरेंद्र कुमार इस मामले में निलंबित हो चुके हैं। अब एसडीओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ट्रांसफार्मर चोरी की घटना 13 जनवरी की है। जेई वीरेंद्र कुमार ने छह फरवरी को पुलिस को सूचना दी कि आंबेडकर पार्क के पास रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीओ श्रीकांत वर्मा ने जेई की रिपोर्ट पर छह फरवरी को एक्सईएन नरेंद्र सिंह को ट्रांसफार्मर चोरी के बारे में एक पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि आंबेडकर पार्क के पास रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी होने की रिपोर्ट जेई ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जेई ने सिविल लाइंस थाने में छह फरवरी को प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है, जबकि 21 फरवरी तक को रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई थी। अब आरोप लग रहे हैं कि एसडीओ के इस पत्र के आधार पर ही स्टोर से नया ट्रांसफार्मर निकाला जाना था, इसलिए बिना सत्यापन एक्सईएन को पत्र लिखा गया।

विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर ने मामले की जांच एसई वीके गुप्ता को सौंपी है। उन्होंने बताया कि जेई के निलंबन के बाद तीन लाइनमैैनों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जेई का तर्क, क्रेन और छोटा हाथी लेकर आए थे चोर

एसई ने जांच पड़ताल में जेई से पूछा कि कई क्विंटल का ट्रांसफार्मर चोर उठा कर कैसे ले गए। तब जेई का जवाब था कि चोर क्रेन और छोटा हाथी लेकर आए थे। इतने व्यस्त इलाके में चोरों ने क्रेन और छोटा हाथी लाकर ट्रांसफार्मर पार कर दिया और किसी को भनक नहीं लगी। इस आधार पर जेई को निलंबित किया गया है।



उनके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जांच अधिकारी एसई वीके गुप्ता और सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और ट्रांसफार्मर की बरामदगी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed