{"_id":"6834d30f8101261e8203a9a8","slug":"three-leopards-seen-together-in-bagdpur-village-panic-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-653314-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बागड़पुर गांव में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बागड़पुर गांव में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, दहशत
Tue, 27 May 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 27 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर की मढैया में रविवार की रात एक साथ तीन तेंदुओं को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। गांव में रातभर अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुओं को गांव से बाहर खदेड़ा।
इन दिनों बागड़पुर और लोधीपुर राजपूत सहित बारह से अधिक गांवों में तेंदुओं का आतंक फैला हुआ है। पिछले एक सप्ताह से तेंदुए आसपास के गांवों में लगातार दिख रहे हैं। पशुओं को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग की टीम इन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।बागड़पुर की मढैया गांव निवासी अनूप सिंह ने बताया कि रविवार की रात उनके भाई ने दरवाजा खोलकर देखा तो बाहर तीन तेंदुए बैठे थे। यह देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया और ग्रामीणों ने मिलकर शोर मचाकर तेंदुओं को गांव से दूर भगा दिया।
खेत पर जाने से कतरा रहे किसान
बागड़पुर गांव के इब्राहिम ने बताया कि तेंदुओं के डर से किसानेां ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। अगर यही स्थिति रही तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। लोधीपुर गांव के अमरजीत सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से केवल पिंजरा लगाया गया है, सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।