फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three hours of rain turned roads into ponds; waterlogging reported in several areas.

Moradabad News: तीन घंटे की बारिश में सड़कें बनीं तालाब, कई जगह जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three hours of rain turned roads into ponds; waterlogging reported in several areas.
मुरादाबाद। मानसून की पहली ढंग की बारिश ने ही शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बुधवार शाम करीब तीन घंटे हुई बारिश में लाइनपार के कई इलाके पानी में डूब गए। सड़कें तालाब बन गईं और लोगों को आवाजाही के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के घंटों बाद भी पानी सड़कों पर जमा रहा, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




बुधवार शाम करीब छह बजे बारिश शुरू हुई, जो रात करीब नौ बजे तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान लाइनपार के रामलीला मैदान, सूर्य नगर, ढक्का, कुंदनपुर, विकासनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई जगह सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं और नालियों का पानी भी सड़कों पर फैल गया।
विज्ञापन




जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल निकलने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन पानी में धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में यही हाल होता है, लेकिन जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश रुकने के काफी देर बाद भी पानी नहीं उतरने से लोगों में नगर निगम की तैयारियों को लेकर नाराजगी रही। लोगों का कहना है कि यदि मानसून की शुरुआत में ही यह स्थिति है, तो लगातार बारिश होने पर हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। पहली ही तेज बारिश ने साफ कर दिया कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था अभी भी मानसून की चुनौती से निपटने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed