फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three gangester hide in forest after murdered two police officer

चंदौसी कांड: दो सिपाहियों की हत्या के बाद जंगल में बनाया था ठिकाना

Mon, 22 Jul 2019 05:43 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढबारसी (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढबारसी (अमरोहा) Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Three gangester hide in forest after murdered two police officer
बदमाशों का ठिकाना - फोटो : Amar Ujala

बुधवार को चंदौसी कोर्ट में पेशी के बाद मुरादाबाद लौटते समय दो सिपाहियों की हत्या कर बंदी वैन से फरार हुए तीनों बदमाशों ने शेरगढ़ इमरतपुर के कीकर वन के आश्रम को अपना ठिकाना बनाया था। पुलिस से छिपने के लिए जंगल के बीचों बीच बने इस आश्रम में ही बदमाश रुके थे, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। शनिवार देर रात मुठभेड़ में बदमाश कमल मारा गया। 

विज्ञापन


मुरादाबाद जेल से बंदी वैन से बुधवार को चौबीस बंदियों को चंदौसी कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद बंदियों को वैन से मुरादाबाद लाया जा रहा था। इस दौरान कमल पुत्र जंगबहादुर और शकील पुत्र नूर मोहम्मद निवासी थाना बहजोई गांव रमपुरा, धर्मपाल पुत्र देशराज निवासी थाना बहजोई गांव भरतपुर दो सिपाहियों की हत्या कर बंदी वैन से फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन


कदम-कदम पर पुलिस नाकाबंदी देख तीनों बदमाशों ने संभल जिले से सटे आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव शेरगढ़ इमरतपुर के कीकर के जंगल में महाराज दाता साईं के आश्रम को अपना ठिकाना बना लिया। जंगल के बीचों बीच बने इस आश्रम में किसी का आना जाना नहीं था। बताया जाता है कि महाराज दाता साईं सोलह जुलाई को गंगा स्नान करने चले गए थे। इसलिए आश्रम खाली पड़ा था। दो दिन बदमाशों को आराम से कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को इनकी भनक लग गई। मुठभेड़ में बदमाश कमल मारा गया, जबकि शकील और धर्मपाल की तलाश की जा रही है। आश्रम में तीन झोपड़ियां बनाई गई है। आश्रम में चटाई, तख्त, बिस्तर, बाल्टी, हैंडपंप सुविधा थे। थर्माकोल की खाली प्लेट, प्लास्टिक के गिलास मिले थे।

दो साल पहले बना था आश्रम

दाता साईं महाराज ने दो साल पहले शेरगढ़ इमरतपुर के कीकर के जंगल में पदपंश आश्रम की स्थापना की थी। इनका एक आश्रम बदायूं जनपद के नोली हरनाथपुर में भी है। वह एक-एक महीने दोनों आश्रम में रहते हैं। इन दिनों वह गंगा स्नान के लिए गए थे।


शेरगढ़ इमरतपुर से तीन किमी अंदर है आश्रम 

पदपंश आश्रम शेरगढ़ इमरतपुर से करीब तीन किमी अंदर कीकर के जंगल के बीच है। ये आश्रम संभल-गंवा रोड से करीब डेढ़ दूर है। आश्रम मेन रोड पर नहीं होने से यहां किसी आना-जाना नहीं होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed