फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three foot over bridges will be built, accidents will stop

Moradabad News: बनेंगे तीन फुट ओवरब्रिज, रुकेंगे हादसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three foot over bridges will be built, accidents will stop
मुरादाबाद। शहर में तीन स्थानों पर जल्द ही फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनेंगे। इससे न सिर्फ लोगों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। शनिवार को स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी शुरुआत स्टेशन रोड से हो रही है। इसी महीने यह फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार भी जाएगा। एफओबी बनने से स्टेशन के बाहर एक सड़क से दूसरी सड़क तक जाने के लिए लोगों को पुल के रास्ते ही गुजरना होगा। इस ओवरब्रिज से न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, बल्कि सड़क पार करते समय होने वाले हादसे भी रुकेंगे।
विज्ञापन

स्टेशन रोड के अलावा गागन तिराहे और हरथला पर भी फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। बैठक में कहा गया कि इन सड़कों पर भारी ट्रैफिक और पैदल यात्रियों की संख्या को देखते हुए फुट ओवरब्रिज का बनाया जाना जरूरी है। यह सभी एफओबी पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। इससे नगर निगम पर वित्तीय बोझ कम पड़ेगा और निजी कंपनियों की भागीदारी से निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि स्टेशन क्षेत्र, गागन तिराहा और हरथला जैसे व्यस्त इलाकों में फुट ओवरब्रिज बनने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि प्रमुख सड़कों पर हादसे न हों इसके लिए फुट ओवरब्रिज का होना जरूरी है। इससे लोग सुरक्षित तरीके से सड़क को पार कर सकेंगे। साथ ही यातायात भी प्रभावित नहीं होगा। फुट ओवरब्रिज जिन स्थानों पर बनाया जाएगा, वहां ब्रिज के नीचे से दूसरी ओर जाने का विकल्प नहीं होगा। एफओबी पर दिव्यांगों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed