फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: triple talaq in Panchayat,

भरी पंचायत में कह दिया तलाक-तलाक-तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Oct 2020 03:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: triple talaq in Panchayat,
triple talaq - फोटो : amar ujala

पति ने भरी पंचायत में पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर पांच लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पाकबड़ा के इस्लामनगर मोहल्ले निवासी जीनत की शादी फुरकान निवासी पाकबड़ा के साथ छह साल पहले हुई थी। जीनत के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से फुरकान जीनत को परेशान रखता था। कई पंचायतें हुईं और समझौता करा दिया गया, लेकिन मंगलवार को फुरकान ने जीनत को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


इसके बाद मामले को लेकर पंचायत शुरू हुई। फुरकान भी अपने पक्ष के लोगों को लेकर पंचायत में आ गया। जीनत ने आरोप लगाया की भरी पंचायत में उसके पति फुरकान पहले साथ काफी गाली-गलौज करके उसकी बेइज्जती की और बाद में उसे तीन तलाक बोल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने फुरकान, सुल्तान, बिलकिस, कमरजहां, उमरजहां पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed