फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three died and 174 new positive in moradabad

तीन संक्रमित मरीजों की मौत, 174 नए पॉजिटिव आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
three died and 174 new positive in moradabad
मुरादाबाद। जुलाई शुरू होने के साथ ही जिले में रोजाना कोरोना संक्रमितों के मिलने का नया रिकॉर्ड बन रहा है। आलम ये है कि जुलाई खत्म होते हुए आखिरी दिन फिर जिले में संक्रमितों के मिलने का रिकॉर्ड टूटा। इस बार 174 नए संक्रमित सामने आए हैं। तीन की मौत हो गई। मरने वालों में एक मुरादाबाद, एक रामपुर और एक संभल का निवासी है। अब जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 53 और संक्रमितों की संख्या 1884 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि प्रकाश नगर मझोला निवासी 43 साल के पॉजिटिव मरीज की शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे टीएमयू में मौत हो गई। 27 जुलाई को मरीज पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था। संभल के हयात नगर निवासी 45 वर्षीय संक्रमित की भी सुबह साढ़े ग्यारह बजे टीएमयू में मौत हो गई। संक्रमित को 22 जुलाई को भर्ती कराया गया था। रामपुर के एकता विहार निवासी 48 साल के पॉजिटिव मरीज ने अपराह्न चार बजे दम तोड़ दिया। संक्रमित को 108 एंबुलेंस से रामपुर से टीएमयू लाया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जीआईएमएस लैब ग्रेटर नोएडा से पॉजिटिव लोगों की तीन सूचियां जारी हुई हैं। इनमें 21 जुलाई से 29 जुलाई तक के सैंपलों में 100 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। मरीजों में मूंढापांडे, बंगला गांव, कटघर, कुंदरकी, नवाबपुरा, पटेल नगर, दौलतबाग, प्रेम नगर, रामगंगा विहार, आशियाना फेज दो, बुद्धि विहार, गोविंद नगर, लालबाग, पीएसी, पीटीसी, पुलिस लाइन, बिलारी, बुध बाजार, चंद्र नगर, चाऊ की बस्ती और मझोला निवासी मरीज शामिल हैं। लालबाग से तीन और आठ साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन किट से 1182 लोगों की टेस्टिंग हुई है। इनमें 55 पॉजिटिव और 1128 निगेटिव हैं। सबसे अधिक हरथला में 198 सैंपल में 18 पॉजिटिव आए हैं। कांठ में 100 सैंपल में 14 पॉजिटिव, बिलारी में 88 में एक संक्रमित मिला है। बंगला गांव में 44 सैंपल में 7, किसरौल में चार, मझोला में चार, पीतल बस्ती से चार और टाउन हॉल से दो संक्रमित मिले हैं।

एंटीजन से अब तक 483 संक्रमित आए
मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 16598 लोगों के सैंपल हो चुके हैं। इनमें 483 पॉजिटिव और 16116 निगेटिव रिपोर्ट हैं। विभाग के पास अब 2584 किट स्टाक में पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed