{"_id":"68094ff086227504710bbe33","slug":"three-cubs-found-in-a-sugarcane-field-in-bhojpur-area-moradabad-news-c-279-1-smbd1009-108559-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भोजपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिले तीन शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भोजपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिले तीन शावक
Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। देहात क्षेत्र में तेंदुओं की चहलकदमी बरकरार है। बुधवार को खैय्या खादर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में किसानों ने तेंदुए के तीन शावक देखे। शावकों के साथ ही दो तेंदुए भी दिखे। इससे किसानों के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर दोनों तेंदुए अपने शावकों को उठाकर ले गए।
क्षेत्र के ग्राम खैय्या खादर के जंगल में यासीन, रिहान एवं पूर्व प्रधान गुलाम साबिर बुधवार को अपने खेत में गन्ना काट रहे थे। इसी बीच दो तेंदुओं के साथ उनके तीन शावक दिखाई दिए। किसानों के शोर मचाने पर दोनों तेंदुए भाग गए। जबकि तीनों शावक खेत में ही रह गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने के दरोगा राहुल कुमार एवं कपिल कुमार मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को बुलाया। इस बीच ग्रामीणों ने तेंदुए के शावकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
वन विभाग की टीम को आने में लगभग दो घंटे लग गए। इस बीच तेंदुए अपने शावकों को ले गए और वन विभाग की टीम बैरंग लौट गई। क्षेत्र में तेंदुओं की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। किसान अपनी फसल की रखवाली, गन्ना व गेहूं की कटाई के लिए जाने के दौरान काफी डरे सहमे से हैं। उन्होंने वन विभाग की टीम से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की मांग की है।