फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three corona peteint died and 186 new positive found in moradabad

एंबुलेंस में मरीज ने तोड़ा दम, टीएमयू में तीन संक्रमितों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
three corona peteint died and 186 new positive found in moradabad
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मुरादाबाद के एक संक्रमित ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। रविवार को 186 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें निर्यात कारखाने के 12 और शुगर मिल के सात कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 5092 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 107 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक टीडा बाला कांठ निवासी 60 साल के संक्रमित बुजुर्ग की रविवार दोपहर अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही मौत हो गई। बुजुर्ग और उनके 22 और 27 साल के दो बेटे रैपिड एंटीजन में पॉजिटिव आए थे। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी थी और पिछले कई दिनों से बुखार आने के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 108 एंबुलेंस चालक नमित यादव और ईएमटी हृदयेश शर्मा बुजुर्ग को भर्ती करवाने टीएमयू ला रहे थे। रास्ते में अगवानपुर के पास बुजुर्ग की एंबुलेंस में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोट पूर्वी, नरबागा संभल निवासी 65 वर्षीय संक्रमित की टीएमयू में शनिवार देर रात मौत हो गई। बुजुर्ग को 27 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। सिविल लाइन रामपुर कृष्णा कालोनी निवासी 73 वर्षीय पॉजिटिव ने भी शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। संक्रमित को 27 अगस्त को भर्ती कराया गया था। बिजनौर के 55 वर्षीय संक्रमित ने भी रविवार सुबह पौने बारह बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आरटीपीसीआर से 103 पॉजिटिव मरीज आए हैं। रतनपुरा में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। एक निर्यात कंपनी के 12 कर्मचारी भी संक्रमित आए हैं। कर्मचारी एंटीजन में निगेटिव आए थे। आईसीआईसीआई बैंक का एक कर्मचारी, प्रेम नगर से तीन, गांधी नगर से एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित आए हैं। गोकुलदास रोड मुलगपुरा से भी एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। लाकडी फाजलपुर से दो परिवारों से तीन-तीन सदस्य और त्रिवेणी शुगर मिल के सात कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। सात मरीज निजी लैब से मिले हैं।

रैपिड एंटीजन में भी 76 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सर्वाधिक 27 हरथला जोन से मरीज से मिले हैं। भोजपुर से एक, ताजपुर से दो, कुंदरकी से एक, कांठ से 17, मूंढापांडे से एक, बंगला गांव से छह, किसरौल से चार, टाउन हॉल से एक, मझोला से पांच और पीतल बस्ती से 11 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed