{"_id":"62a0fb95665fb03d66768ca7","slug":"three-bike-thief-arrested-city-news-mbd4308123194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक पूरे करने को वाहन चोर बन गए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे शौक पूरे करने को वाहन चोर बन गए तीन युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ब्रांडेड कपड़े और स्मार्टफोन समेत महंगे शौक पूरे करने के लिए तीन युवक वाहन चोर बन गए। उन्होंने मुरादाबाद समेत आस - पड़ोस के जनपदों से बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर 11 बाइकें बरामद की हैं।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में ऑटो लिफ्टर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जनपद में वाहन चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। वाहन चोरों की तलाश में कुंदरकी पुलिस जुटी थी। बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान कुंदरकी पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोक लिया। पुलिस ने एप के जरिये बाइक का नंबर चेक किया तो पता चला कि जिस बाइक पर युवक सवार हैं। इस बाइक की चोरी का मुकदमा कुंदरकी थाने में दर्ज है। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम आदिल निवासी दौलतपुर और अनीस निवासी वीरपुर वरियार उर्फ खरकपुर थाना मूंढापांडे बताया, जबकि तीसरे युवक ने अपना नाम उवैश बताया। उवैश कुंदरकी थानाक्षेत्र के मिलक मोहम्मद जमापुर निवासी है। तीनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ये बाइक उन्होंने कुंदरकी क्षेत्र से चोरी थी। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दस और बाइकें अलग अलग स्थानों से बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि वह महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करते हैं। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।