फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three accused of theft in public service center arrested

Moradabad News: जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Three accused of theft in public service center arrested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों से एक लाख 53 हजार की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मझोला के बुद्धि विहार में एक मकान में भी चोरी की बात कबूली है।

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी मनोज ने 18 जनवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसके जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर छह लाख रुपये की नकदी और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के जरिए पुलिस ने नागफनी के दौलतबाग निवासी भानू उर्फ सिद्धार्थ उर्फ बादल, मझोला के मीरपुर मिलन विहार निवासी शोभित उर्फ गोलू और लाइनपार चिड़िया टोला निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि तीनों ने चक्कर की मिलक में जनसेवा केंद्र की रेकी करके चोरी की थी। इससे पहले मझोला के बुद्धि विहार में बैंककर्मी अमरेंद्र कुुमार के मकान में चोरी की थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 52 हजार 910 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन और मझोला के बुद्धि विहार से चोरी किया गया चांदी का सिक्का, पाजेब व अन्य आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी भानू के हाथ पर आर शब्द का टैटू बना था। उसी टैटू की मदद से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उसकी शिनाख्त की थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।       संवाद

उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed