फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three accused of Dowry murder arrested and sent to jail in Moradabad

मुरादाबाद: दहेज हत्या की आरोपी दो महिलाओं समेत तीन भेजे गए जेल, तीनों पर घोषित था 10-10 हजार का इनाम

Sat, 18 Sep 2021 02:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने चारों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
three accused of Dowry murder arrested and sent to jail in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार शाम पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के भोगपुर मिठोनी निवासी नरेश ने नवंबर 2019 को सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें नरेश ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी की शादी साढ़े चार साल पहले सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी राहुल के साथ की थी। आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ससुरालियों ने दहेज के लिए सोनी को प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने केस की तफ्तीश के बाद आरोपी पति राहुल, सास राधा उर्फ लता, ननद दीपमाला व चीना के खिलाफ दहेज हत्या में चार्जशीट दाखिल की थी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने चारों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इस मामले में बुधवार को एक आरोपी दीपमाला को पुलिस ने मोरा की मिलक स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पति राहुल, सास राधा उर्फ लता और ननद चीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed