फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Threatening to make porn video viral, victim pleads with SSP

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Threatening to make porn video viral, victim pleads with SSP
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के एक युवक ने युवती को निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि निकाह का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती ने जब निकाह का दबाव डाला तो वह मुकर गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें युवती ने कहा कि मुस्लिम कालेज के पास रहने वाले एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना लिया। उसने जब निकाह का दबाव डाला तो आरोपी 25 मई को उसे अपने मामा के घर पर ले गया। आरोप है कि वहां पर भी दुष्कर्म किया और निकाह से मुकर किया। निकाह के लिए दबाव डालने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे भगा दिया। युवती के अनुसार जब वह शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने भी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। युवती की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed