फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Threatened to attack girl student with acid, police engaged in search

Moradabad News: छात्रा पर एसिड से अटैक करने की धमकी, पुलिस तलाश में जुटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Threatened to attack girl student with acid, police engaged in search
मुरादाबाद। छात्रा की शिकायत पर कटघर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक छात्रा को अश्लील मैसेज करता है और उस पर तेजाब से अटैक करने की धमकी देता है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

करूला क्षेत्र की रहनेवाली 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने कटघर थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। बताया है कि दो माह से उसकी बेटी के मोबाइल पर अनजान नंबर से अश्लील मैसेज भेज रहा है। चैट कर युवक उसकी बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे चुका है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी कटघर राजेश सोलंकी ने बताया कि धमकी और मैसेज भेजने वाला आरोपी कटघर के इलाके के रहमत नगर छप्पर वाली मस्जिद निवासी आरोपी युवक समीर है। स्कूल जाते समय किशोरी पर तेजाब डालने की धमकी देता रहता हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन



युवती के साथ दुष्कर्म, आठ के खिलाफ केस दर्ज
कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। मझोला क्षेत्र की रहने वाली युवती कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आरोपी शनि सागर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आते जाते समय आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ भी करता हैं। पीड़िता ने इस मामले में उसके परिवार वालों से शिकायत की थी लेकिन परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शनि सागर और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed