फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   threat to commercial tax officer

बीवी बच्चों से खूब कर लो बात, इसके बाद तुम्हें मार दूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
threat to commercial tax officer
मुरादाबाद। लकड़ी से भरे दो वाहनों को पकड़कर उन पर टैक्स और अर्थदंड वसूलने से खफा इस कारोबार में लिप्त आरोपी ने वाणिज्य कर अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसका पीछा किया और चेकिंग ना करने को भी धमकाया। अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। मामले में पुलिस को तहरीर देने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन

सचल दल के वाणिज्य कर अधिकारी विजय कुमार की तहरीर के अनुसार एक अक्तूबर को उनके सचल दल ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों को पकड़ा था। उनमें लकड़ियां भरी थी। वाहन चालकों के पास उसमें भरे माल के कोई कागजात नहीं थे इसलिए वाहनों को रामगंगा विहार स्थित कार्यालय पर लाकर जांच शुरू कर दी गई। बाद में दोनों वाहनों पर टैक्स और पेनल्टी जमा कराने के बाद रात नौ बजे छोड़ दिया गया। आरोप है कि उसी वक्त एक युवक चार पांच लोगों के साथ कार्यालय में आया और कहा कि तुम्हारी वजह से मुझे इतना टैक्स भरना पड़ा है। आरोप है कि उस युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी । कहा कि तुम अपने बीवी बच्चों से जितनी बात कर सकते हो कर लो। आरोप है कि उस युवक ने ये भी कहा कि वह पहले भी एक आरटीओ के साथ ऐसा कर चुका है। विजय कुमार के मुताबिक उसका पीछा करते हुए भी धमकी दी कि वह उन्हें अब मुरादाबाद में चेकिंग नहीं करने देंगे। वाणिज्य कर अधिकारी का कहना है कि इस घटना के बाद उन्होंने उन्होंने अपने साथ तैनात वाहन चालक, कर्मचारी और पुलिस कर्मी को फोन करके बुलाया पर तब तक आरोपी भाग गए । उसके बाद उक्त कर्मियों ने उन्हें घर तक छोड़ा। इस घटना के बाद उक्त अधिकारी में दहशत बनी है। वाणिज्य कर अधिकारी विजय कुमार ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्चधिकारियों को दी। जिससे विभागीय अधिकारियों में भी रोष फैल गया। विभाग एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर ने उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया है। शासन के निर्देश पर ही विभाग कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जिले में अवैध रूप से बिना टैक्स के लकड़ी का सिंडिकेट चलने की सूचनाएं आ रही है जिसकी धरपकड़ में विभाग लगा है। उन दो वाहनों से भी करीब 1.27 लाख रुपये टैक्स और अर्थदंड वसूला गया था। विभाग पर दबाव बनाने के लिए ही यह सब किया गया है। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी गई है। हालांकि थानाध्यक्ष सिविल लाइन नवल मारवाह ने तहरीर मिलने की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई तहरीर आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed