फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thousands of hands raised to pray for the country's progress, peace and brotherhood

Moradabad News: मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे की दुआ को उठे हजारों हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised to pray for the country's progress, peace and brotherhood
मुरादाबाद। रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार (अलविदा) की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ संपन्न हो गई। शहर की जामा मस्जिद में नमाजियों की सबसे अधिक भीड़ रही। वहां नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने अलविदा की नमाज अदा कराई। बाद नमाज मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, आपसी भाईचारे की दुआ को हजारों हाथ उठे। शहर की अन्य मस्जिदें भी अलविदा के मौके पर नमाजियों से फुल नजर आईं।
विज्ञापन

रहमतों की बारिश वाले माहे रमजान के तीसरे अशरे के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद में दोपहर 12 बजे से ही रोजेदार नमाजियों का मस्जिद पहुंचना शुरू हो गया था। नमाज का समय नजदीक आने से पहले ही जामा मस्जिद नमाजियों से फुल हो गई। नमाजियों की अधिक संख्या को देखते हुए यहां जामा मस्जिद पार्क में भी नमाजियों के लिए सफे बिछाई गई थीं। कुछ देर बाद जामा मस्जिद का विशाल पार्क भी हजारों नमाजियों से फुल हो गया। दोपहर एक बजे यहां अलविदा की नमाज शुरू हुई। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद की मौजूदगी में नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने अलविदा की नमाज अदा कराई। बाद नमाज सभी ने मुल्क की तरक्की, अमन चैन, आपसी भाईचारे के साथ फलस्तीन में अमनो-अमान, युद्ध बंदी की दुआ की।
विज्ञापन

शहर की लाल मस्जिद में कारी सलीम रजा ने नमाज अदा कराई। सलातो सलाम जहीन अशरफी ने पढ़ा। करूला स्थित इब्नेकाब मस्जिद में मौलाना अमतारउल्लाह ने, सराय दादा वाली मस्जिद में कारी खालिद , लाजपत नगर स्थित बिलाल मस्जिद में मुफ्ती इदरीश, पक्का बाग मस्जिद जामेउल हुदा में मौलाना जसिम अहमद नईमी ने अलविदा की नमाज की अदा कराई। इसके अलावा शहर की जिगर कॉलोनी, चक्कर की मिलक, हरथला, करूला, हुलसनगंज, लाकड़ी समेत सभी मस्जिदें भी अलविदा की नमाज के समय रोजेदार नमाजियों से फुल नजर आईं। सभी मस्जिदों में बाद नमाज मुल्क की तरक्की व अमन-चैन, आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फितरा प्रति व्यक्ति 60 रुपये
नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने अलविदा की नमाज के मौके पर रमजान की फजीलत पर भी रोशनी डाली। उन्होंने जामा मस्जिद से अपने खिताब में फितरा की भी अहमियत बयां की। उन्होंने कहा कि फितरा हर मुसलमान पर फर्ज है। इस बार फितरा प्रति व्यक्ति 60 रुपये बताया। जिसे निकाल कर ईद की नमाज से पहले गरीबों, जरूरतमंदों की मदद को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed