Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Those who engage in the politics of religion and caste will get an answer in the 2027 elections: Bhargava

धर्म-जाति की राजनीति करने वालों को 2027 के चुनाव में जवाब मिल जाएगा : भार्गव

Mon, 16 Nov 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Those who engage in the politics of religion and caste will get an answer in the 2027 elections: Bhargava
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा कि पहले समाज के लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटा जाता था। अब समाज जागरूक हो गया है। अपना हित किस पार्टी में है, वह अच्छी तरह जानता है। धर्म और जाति की राजनीति करने वालों को 2027 के चुनाव में जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन

भार्गव रविवार को नगर में रतूपुरा चौराहे पर आयोजित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनने के बाद अन्य राजनीतिक दल परेशान हैं। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मुखिया चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार बनेगी। सम्मेलन में कम भीड़ पर उन्होंने कहा कि यदि एक कार्यकर्ता 10 लोगों को लेकर आता तो अधिक भीड़ अधिक दिखाई देती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने हमेशा संसद में जनहित के मुद्दे उठाए हैं। समाज के कमजोर वर्गों और उन पर हुए जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने अब विशाल पेड़ का रूप धारण कर लिया है। जो आने वाले समय में लोगों को छाया भी देगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की। इस दौरान संगठन की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजकुमार यादव, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अग्निश गौतम, उपाध्यक्ष शेखर गौतम, तहसील अध्यक्ष केशव राव गौतम, मंडल अध्यक्ष पिंटू प्रधान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमशाद गौतम, महासचिव होरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed