{"_id":"6843568511f964d44901c6f2","slug":"those-injured-in-wildlife-attacks-await-compensation-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-661376-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वन्यजीव के हमले से घायलों को मुआवजे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वन्यजीव के हमले से घायलों को मुआवजे का इंतजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के विभिन्न स्थानों पर तेंदुएं और सुअर के हमले से घायल हुए छह लोगों ने सहायता राशि के लिए वन विभाग कार्यालय में आवेदन किया है। जिसे डीएफओ ने सीएमओ को रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि आवेदन सहायता राशि पाने के हकदार हैं अथवा नहीं।ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम फौैंदापुर निवासी भूकननाथ ने डीएफओ कार्यालय को सहायता के लिए दिए आवेदन में कहा है कि उस पर आठ मई 2025 को तेंदुए ने उस समय हमला कर घायल कर दिया था जब वह खेत में चारा काट रहा था। डीएफओ ने उसके आवेदन पर सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
इसी गांव की कलावती को पिछले एक साल से मुआवजे का इंतजार है। डीएफओ कार्यालय को दिए प्रार्थना पत्र में उसने कहा है कि 28 मई 2024 को उसके घर में घुस कर तेंदुए ने हमला कर दिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में उसका उपचार किया गया। डीएफओ कार्यालय से उसके इलाज के संबंध में सीएमओ कार्यालय से करीब छह माह पहले रिपोर्ट पत्र भेज कर मांगी गई थी, लेकिन रिपोर्ट आज तक प्राप्त नहीं हुई। जिसके कारण उसको अभी तक वन विभाग द्वारा इलाज की सहायता राशि नहीं मिल सकी हैं।
वहीं बिलारी तहसील के ग्राम रामनगर गंगपुर निवासी विजयपाल सिंह, उसकी पत्नी रेखा देवी व साले अंकित सिंह को 28 मई 2025 को खेत पर काम करते समय जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया था। तीनों ने डीएफओ कार्यालय सहायता राशि के लिए आवेदन दिया है। डीएफओ सूरज ने बताया कि सभी आवेदनों को सीएमओ कार्यालय भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग से जो रिपोर्ट प्राप्त होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-