फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   This year, 2548 poor daughters will receive marriage grants.

Moradabad News: इस साल 2548 निर्धन बेटियों को मिलेगा शादी अनुदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
This year, 2548 poor daughters will receive marriage grants.
मुरादाबाद। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जा रहीं अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना-2026-27 में जिले को 2548 लाभार्थियों को अनुदान दिया जाएगा। जून में 500 लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति एवं स्वीकृति समिति की बैैठक हुई। बताया गया कि आवेदक (अभिभावक) शादी अनुदान पोर्टल http://shadianudan-upsdc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर अंकित कर आधार प्रमाणित की प्रक्रिया मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पूरी करेंगे। आवेदक की आय एक लाख रुपये वार्षिक तक होनी चाहिए। शादी की तिथि से 90 दिन पहले या बाद में भरा गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदक, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान प्राप्त कर सकता है। इस साल जिले को 2548 लाभार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य मिला है। इसमें जून तक लगभग 500 पात्र आवेदकों को लाभान्वित किया जाना है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पोर्टल पर अभी तक तहसील स्तर पर 66 आवेदन पत्रों मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 18 आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित किए गए, 42 लंबित हैं और 06 आवेदनपत्र निरस्त किए गए। ब्लॉक स्तर पर 593 आवेदनपत्रों में से 122 को ऑनलाइन अग्रसारित किया गया। 437 लंबित है और 34 आवेदनपत्र निरस्त किए गए हैं। बैठक में जिले के उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed