फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   This January is the coldest in 21 years

Moradabad News: 21 साल में सबसे ठंडी इस बार की जनवरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
This January is the coldest in 21 years
मुरादाबाद। जनवरी का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है, लेकिन सर्दी का सितम कम नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि दिन का तापमान गत वर्षों से लगभग हर दिन कम ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अब तक औसत के आधार पर इस बार पिछले 21 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है। यह तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार की सुबह कोहरा ज्यादा नहीं था, लेकिन शीतलहर की वजह से हालत खराब रहे। दोपहर 11 बजे के आसपास धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि शाम होते-होते फिर से गलन परेशान करने लगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी कोहरा छा सकता है। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी रही और शाम को 84 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार का अधिकतम तापमान औसत 14.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इससे पहले सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान वर्ष 2003 में दर्ज किया गया था। इस बार का न्यूनतम तापमान औसत 7.2 डिग्री सेल्सियस है। वर्ष 2019 में इससे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान रहा था। अभी तक बारिश शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article