फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ....This is how we celebrate Independence Day

Moradabad News: ....जश्ने आजादी हम इस तरह मना लेते हैं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
....This is how we celebrate Independence Day
बिलारी। तहसील के महमूदपुर माफी कस्बे में संभल रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार देर रात एक शाम यादे इरफान शीर्षक को लेकर गंगा-जमुनी मुशायरे का आयोजन हुआ। मुशायरों में शायरों ने अपने कलाम पेश कर देश भक्ति, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुशायरे की शुरुआत बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, कांठ के सपा विधायक कमाल अख्तर, मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, असगर अली अंसारी, हाजी जुबैर अंसारी आदि ने शमा रोशन करके की। मुशायरे की शुरुआत में राष्ट्रीय स्तर की शायरा शाइस्ता सना ने देश भक्ति के संदेश के साथ अपना कलाम पेश करते हुए कहा- अपने दुश्मन को भी हम अपना बना लेते हैं, जश्ने आजादी हम इस तरह मना लेते हैं। श्रोताओं की मांग पर शाइस्ता सना ने आगे कहा- एक आईना एक ही सूरत सबकी एक कहानी है, हिंदू मुस्लिम हैं लेकिन जान तो हिंदुस्तानी है।
विज्ञापन

युवा शायर कामरान मलिक ने कहा- मेरी किस्मत का बुलंदी पे सितारा होगा, जिस घड़ी गुबंदे खिजरा का नजारा होगा। हजरत नगर गढ़ी से आए युवा शायर साहिर अली ने कहा- हम वफादारे मुहब्बत हैं वफा करते रहे, उनकी फितरत थी दगा करना दगा करते रहे। शायर चांद देवबंदी ने कहा- उतरेगा कर्ज कब तेरा यह मेरी जान से, ए इश्क तंग आ गया तेरे लगान से। शायर खुर्शीद हैदर बिजनौरी ने कहा-गैर परो से उड़ सकते हैं हद से हद दीवारों तक, अंबर पर तो वहीं उड़ेंगे जिनके अपने पर होंगे। मुशायरे में हाशिम फिरोजाबादी, इंतेखाब संभली, शरीफ भारती ठाकुरद्वारा, हसीन माजिद, नोमान मकनपुरी आदि शायरों ने भी अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशायरे की अध्यक्षता डाॅ. शरीफ अहमद और संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया। बिलारी के सपा विधायक हाजी फहीम इरफान ने सभी शायरों को शॉल ओढ़ाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। जुबैर अंसारी महमूदपुरी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। हाजी मोहम्मद इरफान बिलारी विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक थे वर्तमान में उनके बेटे फहीम इरफान बिलारी से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। मुशायरे में मरहूम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान और कुंदरकी क्षेत्र के मरहूम शिक्षाविद हाजी शरीफुददीन पाशा की सामाजिक सेवाओं को भी याद किया गया। इस दौरान हाजी मोहम्मद उसमान, मोहम्मद रेहान पाशा, मोहम्मद आरिफ पाशा, मोहसिन कमाल, जरीफ अंसारी आदि ने भी शायरों का सम्मान किया।

फोटो परिचय-05,06,07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed