फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   third brother of sp leader arrested

अपर नगर आयुक्त को धमकाने वाले सपा नेता का तीसरा भाई और समधी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
third brother of sp leader arrested
मुरादाबाद। कर वसूली में समधी का मकान सील करने के विरोध में अपर नगर आयुक्त को धमकाने के मामले में आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक के समधी और तीसरे भाई को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ 26 मार्च 2022 को नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि मुरादाबाद में भवन कर वसूली अभियान के अंतर्गत बकायेदारों से निगम के अधिकारियों द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा था। सपा नेता के समधी जमाल के मकान पर जुर्माना जमा न करने पर सील लगा दी थी। जिसके विरोध में सपा नेता यूसुफ मलिक अपने कुछ साथियों के साथ नगर निगम के पीलीकोठी स्थित दफ्तर में पहुंच गया था। उस समय वहां पर महिला अधिकारी मौजूद थीं। यूसुफ मलिक ने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता की थी। बाद में आरोपी ने कॉल कर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को धमकी दी थी और अभद्रता की थी। पुलिस ने इस मामले में यूसुफ मलिक के साथ उनके भाई यूनुस मलिक, आरिफ और तारिफको आरोपी बनाया है, जबकि कटघर थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में सपा नेता के समधी जमाल, दामाद दनियाल और बेटी को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद यूसुफ मलिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। बाद में उसने रामपुर जिले के अजीम नगर थाने में दर्ज केस में रामपुर की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं सिविल लाइंस पुलिस सपा नेता के दो भाई यूनुस और आरिफ मलिक को, कटघर थाना पुलिस उसके दामाद दनियाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे भाई तारिफ और समधी जमाल को भी पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed