{"_id":"6a4572848963f7d66809e11d","slug":"third-accused-arrested-in-theft-case-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114360-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 9.5 लाख चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 9.5 लाख चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कांठ। कॉपर स्क्रैप दिलाने के बहाने घर बुलाकर दो लोगों को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर 9.5 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आए एक और तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत श्योनाली के फिरोज आलम ने 18 जून को कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि वह कॉपर स्क्रैप खरीदने बेचने का काम करता है। बिचपुरी कांठ के आमिर ने उसे माल दिलाने के लिए एडवांस 65000 रुपये लिए थे। 17 जून को आमिर ने फोन पर कहा कि माल आ गया है। उन्होंने पाकबड़ा के लोधीपुर में एक वाहन में माल का सैंपल देखने के बाद वह बैग में 9.5 लाख रुपये रखकर अपने पिता मोहम्मद हफीज और मुरादाबाद सिविल लाइन के सेरूआ निवासी दोस्त फरहत अली के साथ कार से बिचपुरी आया था। आरोप है कि जहां आमिर ने अपने पिता निसार, बहन सोनम, पैगंबरपुर निवासी नदीम के साथ मिलकर उसके पिता व दोस्त नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी थी और उसे आमिर व नदीम माल मालिक से सौदा कराने की बात कहकर कुछ दूर ले गए थे। नशीली कोल्डड्रिंक पीने से उसके पिता व दोस्त बेहोश हो गए थे। इस दौरान 9.5 लाख रुपये से भरा बैग इन लोगों ने चोरी कर लिया था। इस मामले में कांठ पुलिस सोनम और नदीम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आमिर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस वारदात में प्रकाश में आए राशिद पुत्र अलीजान निवासी पीर का बाजार जयंतीपुर थाना मझोला को बुधवार को वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं दर्ज मुकदमे धाराओं की भी वृद्धि की गई है।