{"_id":"64404769fd5c08da650ab7d6","slug":"thieves-took-gold-in-exchange-of-brass-ring-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-120602-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीतल की अंगूठी के बदले में सोने की ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीतल की अंगूठी के बदले में सोने की ले गए चोर
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में ग्राहक बनकर सोने की अंगूठी खरीदने दुकान में पहुंचे चोर ने पीतल की अंगूठी रख दी। इसके बाद वह सोने की अंगूठी चोरी कर भाग गया। सराफ ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
कोतवाली के बाजार गंज में आकाश रस्तोगी की वीके ज्वैलर्स नाम से दुकान है। आकाश ने बताया कि सोलह अप्रैल को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने लेडीज अंगूठी दिखाने के लिए कहा। कर्मचारी ने उसे अंगूठी दिखाईं लेकिन कुछ देर बाद वह बिना खरीदे ही चला गया था। उसके जाने के बाद कर्मचारी ने डिब्बे में अंगूठी चेक की तो उसमें एक अंगूठी पीतल निकली।
आकाश ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिसमें चोर अंगूठी बदलता दिखाई दे रहा था। आकाश ने सराफा व्यापारियों के ग्रुप में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज शेयर कर दी। 17 अप्रैल को वही चोर मंडी चौक स्थित पंकज ज्वैलर्स में पहुंच गया और लेडीज अंगूठी की मांग की। पंकज ज्वैलर्स ने इस मामले की सूचना पर आकाश को दी। आकाश मौके पर पहुंचे तो चोर उन्हें देखकर भाग गया। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए चोर की तलाश की जा रही है।