फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves took cash, jewelry and household items from two houses

दो घरों से नकदी गहने और घरेलू सामान ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves took cash, jewelry and household items from two houses
बिलारी के भूड़ मरैशी गांव में एक घर में चोरी के बाद बैठीं महिलाएं - फोटो : BILARI
बिलारी। कोतवाली के भूड़मरेशी गांव में दो किसानों के घरों से बुधवार रात चोर नकदी, गहने और घरेलू सामान निकालकर ले गए। परिजन आंगन में ही सोते रहे। तड़के आंख खुलने पर उन्हें अपने घर में हुई चोरी की जानकारी मिली।
विज्ञापन

भूड़मरेशी गांव निवासी डालचंद्र का घर आबादी के एक किनारे पर बना हुआ है। बुधवार रात डालचंद्र और उसके परिवार के सभी सदस्य अपने घर के खुले आंगन में सो रहे थे। आधी रात के बाद किसी समय चोर पड़ोसी की छत पर चढ़कर जीने के सहारे उसके घर में घुस आए। डालचंद्र के अनुसार चोर घर में रखे सोने के तीन और चांदी के चार गहने तथा ढाई हजार रुपये नकद चुराकर ले गए।
विज्ञापन

भूड़मरेशी गांव में ही रामरहीम के घर खिड़की से चोर घुस आए। सोने के दो गहने, एक घड़ी और करीब पांच हजार रुपये की कीमत का सामान चुराकर ले गए। तड़के करीब चार बजे जब दोनों परिवारों के सदस्य उठे और घर का सामान बिखरा पाया, तब चोरी होने का पता चला। सुबह सहसपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed