फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves targeted five houses in Dehri Jumman of Kanth.

Moradabad News: कांठ के देहरी जुम्मन में चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted five houses in Dehri Jumman of Kanth.
कांठ। गांव देहरी जुम्मन में चोरों ने सोमवार की रात पुलिस कर्मी समेत पांच ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया। दो में नकब काटकर व तीन घरों में दीवार फांदकर घुसे चोर नकदी, जेवर सहित लाखों के सामान ले गए। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पांच घरों में एक साथ चोरी होने से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कांठ के गांव देहरी जुम्मन निवासी नेमपाल, उनकी पत्नी रीनू व बच्चे सोमवार की रात बरामदे में सोए थे। रात में चोर पीछे जंगल की ओर के टूटे पड़े गेट से घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे संदूक से 32 हजार की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।
विज्ञापन

चोर इसी गांव के मनोज के घर में भी दीवार फांदकर घुसे और कमरे में रखी सैफ का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 35 हजार रुपये और सोने का ताबीज और चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। इसके अलावा चोर ने गांव के परवीन सिंह के घर में पीछे से दीवार फांदकर घुसे और कमरे में रखे संदूक से पांच हजार रुपये चुरा कर ले गए।
विज्ञापन

उधर चोर गांव के योगेश के घर में नकब काटकर घुसे और कमरे के अंदर चावलों की बाल्टी में छिपाकर रखे 30 हजार रुपये चोरी करके ले गए। वहीं गांव के परम सिंह के बेटे प्रदीप के बंद पड़े कमरे में खेतों की ओर से नकब काटकर घुसे चोरों ने सैफ अलमारी को तोड़कर उसमें रखी सोने और चांदी के आभूषण ले गए। बता दें की प्रदीप पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता परम सिंह, भाई कुलदीप व अन्य परिवार के लोग आंगन में सोए थे। एक ही रात को गांव के पांच घरों में चोरी होने का पता लगने पर मंगलवार की सुबह ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने सभी पीड़ितों के घर का मुआयना कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed