फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves stole cash and jewelery by breaking the car window

Moradabad News: कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने नकदी-जेवर चुराए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery by breaking the car window
मुरादाबाद।
विज्ञापन

होटल मानसरोवर पैराडाइज की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर उचक्के नकदी और जेवरात ले गए। सीसीटीवी के फुटेज में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। 15 दिन बीतने के बावजूद पुलिस उचक्कों को पकड़ नहीं सकी है। मामला सीओ के संज्ञान में आने के बाद मझोला पुलिस उचक्कों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है।
जिला बिजनोर थाना स्योहारा के गांव जमालपुर महीपत निवासी नीरज कुमार एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। प्रबंधक परिवार सहित मझोला स्थित होटल मानसरोवर पैराडाइज स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। 19 नवंबर की रात वह अपनी कार होटल के गेट के सामने पार्क में खड़ी कर शादी की व्यवस्था देखने गए थे। कुछ देर बाद लौटे तो कार के पीछे का शीशा टूटा था। सीट पर रखा उनकी पत्नी का पर्स गायब था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश करने के लिए आसपास लगे और होटल के गेट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया उनकी पत्नी के पर्स में 20 हजार रुपये के साथ सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के कुंडल और एक अंगूठी चोरी हुई है। जेवरात की कीमत लगभग तीन लाख है। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी की घटना के बाद भी मझोला थाने में गए थे। वहां तैनात दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर से संपर्क किया। सीओ ने इस मामले में मझोला पुलिस की क्लास लगाई। दबाव पड़ने पर मझोला पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed