फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves smuggled goods into export form by planting them

Moradabad News: निर्यात फार्म में कूमल लगाकर चोरों ने सामान किया पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves smuggled goods into export form by planting them
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

चोरों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर स्थित निर्यात फार्म में कूमल लगाकर एल्यूमीनियम के सामान और जनरेटर के पार्ट्स समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है।
रेलवे स्टेडियम के पास रहने वाले श्रेष्ठ कक्कड़ की मेहलकपुर निजामपुर मार्ग स्थित एचपी गैस एजेंसी के सामने केएस इंटरनेशनल फर्म है। पहले व्यवसायी की मझोला में फर्म थी। डेढ़ महीने पहले उन्होंने यहां फर्म शुरू की है। श्रेष्ठ कक्कड़ ने बताया कि फर्म में एल्यूमीनियम के स्टैंड बनाएं जाते है। ये स्टैंड देश विदेश में सप्लाई किए जाते हैं। फर्म में दो सिक्योरिटी गार्ड समेत करीब 50 लोग काम करते हैं। निर्यातक का कहना है कि फर्म में ताला लगाकर सारी चाबियां रोज की तरह वह लेकर गए थे, लेकिन उन्होंने एक चाबी कर्मचारी सूरज को दी थी। उसको अगले दिन ऑर्डर का माल देना था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सूरज फर्म में पहुंचा तो सुरक्षा गार्ड संदीप निवासी उमरी कला मौजूद थे। गार्ड से गेट खुलवाकर सूरज अपने पावडर कोडिंग वाले कमरे में गए। उसने ताला खोलकर देखा तो जंगल की तरफ से दीवार में कूमल लगा था। वहीं सामान बिखरे पड़े थे। उसने मालिक को फोन करके घटना की जानकारी दी। मालिक संदीप अपने दोनों बेटे कुशाग्र व श्रेष्ठ के साथ फर्म में पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर रात की ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड संजय को मौके पर बुलाकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में निर्यातक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed