फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves broke the lock of the general store and fled in a tempo.

Moradabad News: जनरल स्टोर का ताला तोड़कर टेंपो से भागे चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the general store and fled in a tempo.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर सिद्धार्थनगर स्थित एक जनरल स्टोर का ताला शुक्रवार की रात तोड़कर चोरों ने नगदी और हजारों के सामान को समेट लिया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक टेंपो की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस इसी आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खुशहालपुर सिद्धार्थनगर निवासी सूरज सिंह की रोड पर जनरल स्टोर की दुकान और पीछे आवासीय मकान मौजूद है। रोज की तरह शुक्रवार की रात दुकानदार दुकान बंद कर घर में सोने के लिए चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर चोरोंं ने गल्ले से 13 हजार रुपये नगदी, आटे के कट्टे, सर्फ, छह किलोग्राम दूध, बिस्किट के पैकेट समेट लिया। सुबह दुकानदार दुकान खोलने के लिए आया तो उसके होश उड़ गए। चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान समेट ले गए थे। इस मामले में दुकानदार ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि संदिग्ध चोर दुकान से सामान को उठाकर टेंपो में भर रहा है। चोर का स्पष्ट फोटो नहीं आया है। मझोला पुलिस इस मामले में चोरों की तलाश करने के लिए टेंपो के नंबर को ढूढ़ रही है।
विज्ञापन




मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के एकता विहार दक्षिणी स्थित मकान का ताला तोड़कर जेवरात और कुछ नगदी चुरा ली है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता विहार दक्षिणी निवासी मो. दानिश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान के प्रथम तल पर रहता है। भूतल स्थित कमरे में किराएदार मो. उजैर परिवार के साथ रहता है। 23 जनवरी को उसकी मां अचानक बीमार हो गई। इसी कारण वह अपने पैतृक निवास ग्राम गोविन्दपुर खुर्द थाना मूंढापांडे चला गया था। छह फरवरी की शाम को वह अपने जरूरत के कपडे़ एकता बिहार दक्षिणी स्थित अपने मकान से लेने गया था। इसके बाद 11 फरवरी को उसके किराएदार मो. उजैर ने फोन पर सूचना दी कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। दानिश ने मौके पर आकर देखा तो पता चला कि चोर किराएदार के भी सोने और चांदी के जेवरात एक हीरे की अंगूठी और नगदी नदारद थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed