फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be tight security in the rally, officials took stock late at night

रैली में रहेगी कड़ी सुरक्षा, देर रात अफसरों ने लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security in the rally, officials took stock late at night
मुरादाबाद। कांग्रेस की यूपी प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल प्रतिज्ञा रैली में शामिल होंगे। वहीं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने मे जुटे हैं। बुधवार देर रात एसएसपी बबलू कुमार अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंच से लेकर गैलरी और पार्किंग से लेकर लोगों के बैठने का स्थान देखा। डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दल ने भी कार्यक्रम स्थल का कोना कोना खंगाला।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की बुधवार दोपहर मुरादाबाद पहुंच गई थीं। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल देखा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की। एंट्री प्वाइंट, मंच और लोगों के बैठने के स्थान की दूरी चेक की। बुधवार देर रात एसएसपी बबलू कुमार ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग और सर्किट हाउस में बनाए गए हैलीपैड को देखा। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायात अशोक कुमार, एएसपी अनिल यादव, एएसपी सागर जैन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि कार्यक्रम में तीन एसपी, दो एएसपी, छह सीओ, बारह इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी और करीब पांच सौ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दूसरे जनपदों से कार्यक्रम में शामिल होने पार्किंग स्थल में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed