फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be no relief from cold, it may rain on nine

ठंड से नहीं मिलेगी राहत, नौ को हो सकती है बूंदाबांदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be no relief from cold, it may rain on nine
मुरादाबाद। शहरवासियों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने फिर मौसम खराब होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौ फरवरी को मुरादाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। शाम को शीतलहर चलेगी। यही नहीं दो दिन बाद बारिश की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव होगा। आठ फरवरी की शाम से बादल छा सकते हैं। नौ फरवरी को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कितना मजबूत होगा, इसकी जानकारी सोमवार को मिल सकेगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह में घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर में चटख धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम होते-होते फिर गलन और ठिठुरन ने परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को चटख धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed