{"_id":"6200249839f7001d6f791e6d","slug":"there-will-be-no-relief-from-cold-it-may-rain-on-nine-city-news-mbd418152684","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से नहीं मिलेगी राहत, नौ को हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से नहीं मिलेगी राहत, नौ को हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहरवासियों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने फिर मौसम खराब होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौ फरवरी को मुरादाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। शाम को शीतलहर चलेगी। यही नहीं दो दिन बाद बारिश की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव होगा। आठ फरवरी की शाम से बादल छा सकते हैं। नौ फरवरी को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कितना मजबूत होगा, इसकी जानकारी सोमवार को मिल सकेगी।
रविवार को सुबह में घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर में चटख धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम होते-होते फिर गलन और ठिठुरन ने परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को चटख धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।