फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be no entry of heavy vehicles at crossing

Moradabad News: एक साल पंडित नगला बाईपास क्रॉसिंग पर भारी वाहनों की रहेगी नो इंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
There will be no entry of heavy vehicles at crossing
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक साल तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोग रहेगी। सिर्फ हल्के वाहन ही चलेंगे। ओवरब्रिज निर्माण के लिए विद्युत खंभों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक अरब दो करोड़ की लागत से बनने वाले यह ओवरब्रिज डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। सुविधा के लिए सर्विस रोड बनाई जाएगी। जल्द ही रूट डायवर्जन किया जाएगा।

पंडित नगला बाईपास पर फ्लाई निर्माण करने के मामले में सोमवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने सेतु निगम के पीडी, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यालय में बैठक की। बैठक में सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि आरओबी के लिए 16 पिलर का निर्माण होना है। विद्युत खंभों को हटाने के लिए निगम को पैसे दिए गए है। अब खंभों को हटाने का काम शुरू किया गया है। निर्माण के लिए एक साल तक भारी वाहन प्रतिबंधित करना पड़ेगा। डीएम ने एसपी ट्रैफिक को बताया कि वे शीघ्र ही भारी वाहनों को 24 घंटे में बंद करने का निर्णय लें। निर्माण के दौरान बाईपास पर हल्के वाहन चलाए जाएंगे। भारी वाहन नहीं चलेंगे। सावन के पूरे महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों को सिर्फ एक माह चलाने की अनुमति मिलेगी। कांवड़ यात्रा के बाद स्थिति पूर्ववत की जाएगी। भारी वाहन इस मार्ग पर एक साल तक नहीं चलाए जाएंगे।
विज्ञापन




सीआरआईएफ से मिले सौ करोड़

मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग के पंडित नगला बाईपास पर आरओबी बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) ने सेतु निगम को 100 करोड़ रुपये दिए थे। इस पुल की लंबाई 854 मीटर और चौड़ाई 750 मीटर होगी। रेलवे ने पुल बनाने के लिए अपने हिस्से की डिजाइन दे दी है। आरओबी का ठेका गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्म केकेआर और जेएसबी को संयुक्त रूप से मिला है। इस पुल पर एक अरब दो करोड़ की लागत आएगी। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि दो दिन बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन का प्लान हो रहा तैयार

डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देश के बाद एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक और आरटीओ संयुक्त रूप से रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर रहे हैं। सेतु निगम के पीडी का कहना है कि पेड़ों को काटने का भी शुरू होगा। इस कार्य में समय लगेगा। पुल को तैयार करने के लिए शासन ने 18 माह की अवधि निर्धारित की है। एक साल तक भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। निर्माण करते समय कार्यदायी संस्था को एक सर्विस रोड बनाएगी ताकि आवागमन बाधित न हो।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed