फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be development in Kundarki if BJP becomes MLA: Dharampal

भाजपा विधायक बनने पर कुंदरकी में होगा विकास : धर्मपाल

Sat, 07 Sep 2024 05:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
There will be development in Kundarki if BJP becomes MLA: Dharampal
कुंदरकी। 29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र ढकिया जुम्मा में भाजपा संगठन की बैठक हुई जिसमें प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शक्ति केंद्र संयोजक, चुनाव प्रभारी और बूथ अध्यक्षों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी बूथ अध्यक्षों से अपने अपने बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। साथ ही विधानसभा उपचुनाव में कुंदरकी सीट जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ अध्यक्षों के साथ मतदाता सूची पर अध्ययन करें जिससे सभी पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने पन्ने के वोटों के बारे में पूर्णता जानकारी होनी जरूरी है। बूथ जीते तो चुनाव जीते तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत के अनुसार ही कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। सालों से रुके विकास कार्य को भाजपा विधायक बनते ही गति मिलेगी और विकास कार्यों की गंगा बहेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्ष अपनी बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर अपने-अपने वोटों के अध्ययन पर लग जाएं जिससे अपने पन्ने के वोटों का अवलोकन कर बूथ पर पूर्णता मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मनोयोग के साथ उपचुनाव में जुटने पर जोर दिया जिससे कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में अच्छे मतों से जीता जा सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली चौहान, जिला महामंत्री कमल कुमार प्रजापति, मंडल अध्यक्ष रमन भूषण एडवोकेट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम खान, मंडल महामंत्री ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर और संजय दिवाकर, प्रधान अब्दुल मलिक, नक्शे अली, बाबू अली, नदीम खान, इमरान, अकबर अली, सदाकत अली, गौहर आलम, मोहम्मद तंजीम, शानू आदि उपस्थित रहे। संचालन ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर ने किया।फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed