फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be a dent in NDA's alliance in the elections

चुनाव में एनडीए के गठबंधन में सेंध लगेगी : पवन खेड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will be a dent in NDA's alliance in the elections
मुरादाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के कुछ दल टूटेंगे। अचानक सहयोगी दलों के टूटने से प्रधानमंत्री को तगड़ा झटका लगेगा। अभी तक अकालीदल भी भाजपा के साथ नहीं है। पिछले चुनावों के कई साथी एनडीए से हट चुके हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित गुरुकुल आईटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुरादाबाद की ऐतिहासिक नगरी में आकर अच्छा लगता है, अफसोस होता है और बुरा भी लगता है। अच्छा इसलिए लगता है कि मुरादाबाद का समृद्ध इतिहास है। उसके साथ क्या किया जा रहा है। पूरे विश्व में मुरादाबाद की अपनी पहचान है। यहां 20 हजार करोड़ का निर्यात होता है। उद्योगों की बुरी हालत देखकर दिल भर जाता है, अफसोस होता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि प्रदेश सरकार अपनी बचन पर खरी नहीं उतरी । वोटर का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये लोग समाज को बांटने का काम करते हैं ताकि नाकामियों से ध्यान हटाया जा सके। संसद में एक सवाल के जवाब में सरकार ने बयान दिया कि दो साल में 35 हजार नौजवानों ने आत्महत्या कर ली। अर्थात के एक दिन में 50 आत्महत्याएं होती हैं। ऐसी स्थित देखकर सरकारों को नींद कैसे आती है। आंकड़ा देखकर वह खुद चिंतित हैं। हमारे नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार ऐसे मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी का कल अंधेरे में है। यूपी जोड़ो यात्रा एक अच्छी पहल है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चार हजार किमी की यात्रा की थी। उस समय राहुल गांधी ने नौजवानों से बात की तो मुद्दे सामने आए। बेरोजगारी के चलते नौजवान निराश थे। इसलिए यात्रा में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा छाया रहेगा। आने वाले कल को बचाने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण है। सीट शेयरिंग के मामले में चार बैठकें हो चुकी हैं। लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बरकरार रहा है। वहां कांग्रेस नए वोटरों को जोड़ने में कांग्रेस कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन


चुनावी सर्वे मनोरंजन से ज्यादा कुछ नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान मनोरंजन से ज्यादा कुछ नही है। चुनाव में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और महंगाई मुद्दा बनेगा। एक सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि संसद में सत्ता पक्ष ने 357 सवालों का जवाब नहीं दिया। कुछ सवाल गायब कर दिए गए। भाजपा सवाल मुक्त और विपक्ष मुक्त सदन चाहती है। इस प्रकार से लोकतंत्र नहीं चलता है। संसद में पारित कानून पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के पति ने भी सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा एक व्यक्ति से डरती है
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सिंह एक व्यक्ति से डरती है। वह शख्स हैं राहुल गांधी। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को सत्ता पक्ष ने रोकने की कोशिश की। उनकी इमेज खराब करने के लिए भाजपा ने काफी पैसा खर्च किया। चुनाव में फिर कांग्रेस खड़ी होगी। भाजपा के साथ ईडी, सीबीआई और आयकर का गठबंधन है। कांग्रेस को ऐसे गठबंधन से लड़ाई लड़ रही है।

अयोध्या और अखिलेश पर काट गए कन्नी
अयोध्या जाने के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कन्नी काट ली। उन्होंने कहा कि समय आने पर बताया जाएगा। इसी प्रकार अखिलेश के सवाल पर कहा कि इंडिया गठबंधन में सारी चीजें तय हो जाएंगी। अभी इंतजार कीजिए। इसी प्रकार मुरादाबाद से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात कर उन्होंने कहा कि सही वक्त पर बताया जाएगा। क्योंकि लोस चुनाव के टिकट की एक प्रक्रिया होती है। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, चौधरी सुखराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


सपा के खिलाफ टिप्पणी पर मुस्कुराते रहे
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने पार्टी के कार्यकर्ता इकराम कुरैशी ने कहा कि सपा का अब जिले पर कब्जा नहीं है। सपा समाप्तवादी पार्टी होकर रह गई है। मेयर के चुनाव से स्पष्ट हो गया है। इस पर पवन खेड़ा मुस्कुराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article