{"_id":"68a0e4c1f32772b6760a85a6","slug":"there-was-no-electricity-from-morning-to-evening-when-it-came-the-appliances-of-20-houses-got-burnt-moradabad-news-c-275-1-smbd1034-125953-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सुबह से शाम तक गुल रही बिजली, आई तो फुंके 20 घरों के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सुबह से शाम तक गुल रही बिजली, आई तो फुंके 20 घरों के उपकरण
विज्ञापन
बहजोई। एक तो सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति के अभाव में सौ से अधिक उपभोक्ता मुश्किल में रहे। वहीं, बीच में कुछ देर के लिए चालू हुई बिजली आपूर्ति से करीब 20 से अधिक उपभोक्ताओं विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे इन उपभोक्ताओं को खासा नुकसान हुआ।मोहल्ला निवासी कपिल दीवाना ने बताया कि सुबह सात बजे से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू हुई, वैसे ही मोहल्ले के कई घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। उनके घर में स्मार्ट लॉक व डोर बेल जल गई। वहीं, रिटायर्ड एसएसओ सतीश कुमार का स्टेबलाइजर, ओमशरण का फ्रिज, राजाराम का टीवी व अर्जुन सिंह की एलईडी जल गई।
इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं के घरों में भी कुछ न कुछ विद्युत उपकरण जल गए। इससे इन लोगों का खासा नुकसान हो गया। इसके बाद शाम को करीब सात बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस बीच दिन भर लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
-- --
जेई के फोन न उठाने से नाराज हुए उपभोक्ता
मोहल्ला नई बस्ती निवासी कपिल दीवाना ने बताया कि बिजली आपूर्ति न मिलने व बिजली चालू होने पर विद्युत उपकरण फुंकने की जानकारी को लेकर कई बार जेई को फोन कॉल ली, लेकिन जेई की ओर से कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं, पूरे मामले में एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम के समय मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। रही बात जेई की ओर से फोन न उठाने की तो इसके लिए जेई से जानकारी ली जाएगी।