फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was huge demand for carved clay and silver curves.

Moradabad News: मिट्टी के बने नक्काशी वाले व चांदी के करवों की रही भारी मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was huge demand for carved clay and silver curves.
मंडी धनौरा। सुहागिनों के लिए बेहद अहम माने वाले करवा चौथ के त्योहार पर करवों की जमकर खरीदारी हुई। मिट्टी से बने नक्काशीदार करवे व चांदी के करवों की भारी मांग रही। वही करवा चौथ के त्योहार पर खरीदारी करने वालों की मंगलवार को बाजार में भारी भीड़ रही। नगर के मुख्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ थी। भीड़ की वजह से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी।
विज्ञापन

करवा चौथ के त्योहार के लिए करवों की जमकर बिक्री हुई। नगर में अनेक स्थानों पर करवा बेचने वाले दिखाई पड़ रहे थे। सर्वाधिक मांग मिटटी से बने करवों की रही। मिट्टी से बने करवे देखने में बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे। बगैर नक्काशी वाला करवा 40 रुपये में जबकि गोल्डन कलर से नक्काशी वाला करवा 60 रुपये में बिक रहा था। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने मिट्टी से बने करवों की खरीदारी की। करवे बनाने वाले हरिराम का कहना था कि गोल्डन कलर की नक्काशी के करवों की मांग अधिक थी। जबकि चांदी के करवों की भी काफी मांग रही। ज्वैलर्स सुमित अग्रवाल ने बताया कि चांदी से बने आकार में छोटे करवों की काफी डिमांड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed